अमरोहा: अमरोहा में डीएम का तहसील में औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Amroha, Amroha | Jun 22, 2026 अमरोहा के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने सोमवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक तहसील पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।