फूलपुुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित की फल-मिठाई, मनाया उत्सव
बीरकाजी गांव में कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर गरीबों, महिलाओं और बच्चों को फल व मिठाई वितरित की गई तथा केक काटकर खुशी जताई गई। राहुल गांधी के विचारों और जनहित के मुद्दों पर उनके योगदान को रेखांकित किया। जानकारी शुक्रवार लगभग 4 बजे मिली।