सिंगरौली: माड़ा थाना प्रभारी ने एंबुलेंस के देरी से आने पर घायल को अस्पताल पहुंचाया, एसपी ने की प्रशंसा
माड़ा थाना प्रभारी शिव पूजन मिश्रा और उनके टीम के द्वारा पिकअप वाहन से एक्सीडेंट हुआ घायल अवस्था में पड़े युवक को बचाने का सराहनीय कार्य किया है जिसकी प्रशंसा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने की। शिवप्रसाद साकेत पिता सरजू साकेत 47 वर्ष निवासी सखौहा ग्राम असनी में पिकअप से एक्सीडेंट हुआ था ।