सिंगरौली: एनसीएल अमलोरी की आउटसोर्स कंपनी बघेल इंफ्रा में हादसा, एक कर्मचारी की मौत
जिले के एनसीएल अमलोरी के अंतर्गत आउटसोर्स का काम कर रही बघेल इंफ्रा कंपनी में आज एक हादसे के दौरान हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई. वही गुस्साए लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया उन्होंने कहा कि उचित मुआवजा दिया जाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से बिना परिजनों को सूचना दिए अस्पताल क्यों लाया गया और लाया भी गया तो बताया क्यों नहीं गया।