शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोरा निवासी हरिराम जाटव ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पीड़ित ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और एक शिकायती आवेदन सौंपा। हरिराम जाटव के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है जब वह पिछोर से शिवपुरी आ रहे थे।