पलिया: भारत-नेपाल सीमा पर रविवार रात गश्त के दौरान दो नेपाली नागरिक अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार
थाना गौरीफंटा पुलिस टीम ने रविवार की रात गश्त व चेकिंग के दौरान कवच आउटपोस्ट सूडा से मोहना नदी घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो नेपाली नागरिकों को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश राना पुत्र मंत्री राना तथा विनोद राना पुत्र राम सिंह राना,निवासी जुगेड़ा कटान वार्ड नं. 10,उपमहानगरपालिका धनगढ़ी,जिला कैलाली नेपाल रूप में हुई है