शाहजहांपुर। जनपद में बच्चों को जानलेवा 'गला घोटू' (डिप्थीरिया) बीमारी से बचाने के लिए 20 से 30 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को 17 अप्रैल तक माइक्रो प्लान तैयार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।