फतुहा: पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने मस्ताना गंगा घाट पर किया विषपान।
Fatwah, Patna | Jun 10, 2026 पारिवारिक कलह से तंग आकर मस्ताना गंगा घाट पर नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर टोला निवासी भुवनेश्वर चौधरी की 51 वर्षीय पत्नी मीना देवी ने विषपान कर ली है। जब मीना देवी के मुंह से झाग निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने 112 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने मीना देवी को फतुहा सीएचसी मे भर्ती कराया है। चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है।