सहजनवा: लापता छात्रा का शव नाले में मिला, दो दिन से थी गायब, उरुआ थाने की पुलिस हत्या की आशंका पर जांच में जुटी
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के माड़र गांव में सनसनी फैल गई। यहां दो दिन से लापता 13 वर्षीय छात्रा प्रियंका सहानी का शव गांव के पास एक नाले में मिला। कक्षा 7 वीं की छात्रा प्रियंका शनिवार, 29 नवंबर की दोपहर से लापता थी। उसका शव सोमवार शाम को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज लिया है।