परिहार: आज बारिश के आसार, 28 से 30 जून तक मौसम बदलने की संभावना
सीतामढ़ी जिले में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है, जबकि 28 से 30 जून के बीच मौसम में बदलाव के साथ वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान एक से पांच मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गर्मी और उमस से राहत म