महोबा: महोबा के आनंदपुरा में दो मंजिला मकान की छत से गिरकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 महोबा के आनंदपुरा निवासी 56 वर्षीय कीरत राज पुत्र गोकुल बीती रात छत पर सोया हुआ था। तभी आंधी तूफान आने पर वह छत से उतरते समय अचानक असंतुलित हो कर दो मंजिल मकान कि छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए जहां इमर्जेंसी वार्ड में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। अधेड़ कि मौत से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।