गंजबासौदा में बेतवा बर्री घाट पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की कमर पर पत्थरों से भरा बोरा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को निकालने में करीब आधे से एक घंटे का समय लिया। शव अत्यधिक सड़ा-गला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामला हत्या या आत्महत्या के बीच संशय की स्थिति में जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया