राष्ट्रीय किसान संगठन ने सोमवार को तहसील पहुंचकर नई सराय तहसीलदार मयंक तिवारी का सम्मान किया।संगठन के प्रांतीय महामंत्री शिवकुमार सिंह अमरौद सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान शाम चार बजे तहसील पहुंचे और तहसीलदार मयंक तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया। दरअसल बीते दिनों राष्ट्रीय किसान संगठन द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था।