कटनी नगर: रंगनाथ पुलिस की कार्रवाई: देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोलिंग के दौरान युवक पकड़ा गया
रंगनाथ थाना पर्यावरण कालोनी के पास से पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस युवक के पास पहुँची तो युवक भागने की फिराक में था जिसे घराबन्दी कर गिरफ्तार किया। आरोपी कोतवाली क्षेत्र बैलटघाट का छंगा उर्फ रितिक निषाद है। कार्यवाही के संबंध में आज रविवार सुबह 10 बजे रंगनाथ थाना टीआई अरुण पाल सिंह ने जानकारी दी।