बाह: खेडा राठौर में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई
खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के कासगंज गांव में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम 4 बजे बताया गया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पहले भी एक बार कुएं में गि