दलौदा: सीतामऊ में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र की बोहरा कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। 28 अप्रैल सुबह करीब 11:30 बजे मनोहर दास के साथ अरिन शेख, आरिफ और आदिल ने मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में नुकसान भी किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।