चूरू: नगर श्री संस्थान में पंडित मधुकर गौड सार्थक साहित्य संस्थान सम्मान 2024 का आयोजन हुआ
Churu, Churu | Nov 17, 2024 कार्यक्रम में नागौर जिले के साहित्यकार पवन पहाडिया को राजस्थानी भाषा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया। कमलेश गौड ने बताया कि साहित्यकार पंडित मधुकर गौड की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर के श्याम महर्षि ने की जबकि मुख्य अतिथि लाडनू के गजादान चारण रहे। मंचस्थ अतिथियों ने सरस्वती पूजन और पंडित मधुकर गौड के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।