चूरू: गांव धोधलिया स्थित एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नकदी, कपड़े व घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
Churu, Churu | Nov 17, 2024 चूरू के रतननगर थानांतर्गत गांव धोधलिया में रविवार को एक घर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गयी। आग से नकदी रूपए सहित घरेलू सामान ओर कपड़े जल गए। आग लगने के समय परिवार के लोग खेत में गये हुए थे। मकान मालिक मांगीलाल नायक ने शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने खेत में गया था, इस बीच घर के एक कमरे में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई।