चूरू: वलसाड की केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग से रामसरा गांव का व्यक्ति झुलसा, चूरू किया गया रेफर
Churu, Churu | Nov 17, 2024 वलसाड की केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग से चूरू के गांव रामसरा का 33 वर्षीय ड्राइवर झुलस गया। घायल हालत में उसे रविवार को चूरू के अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद जयपुर रैफर कर दिया। अस्पताल में घायल के परिजनों ने शाम 6 बजे करीब बताया कि रामसरा निवासी 33 वर्षीय जितेन्द्र सिंह गुजरात के वलसाड में ट्रक चलाता है।