चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में पैर फिसलने से हुए हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत
Churu, Churu | Nov 17, 2024 चूरू रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हुए हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन गम्भीर हालत में उसे राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल में महिला के परिजनों ने शाम 7 बजे करीब बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी 35 वर्षीय रजनी रविवार को डूंगरगढ़ से चूरू आयी थी।