हाथरस: पारिवारिक गृह क्लेश में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पारिवारिक गृह क्लेश में विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के विशाख्त पदार्थ के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।