सांगानेर: महेश नगर में घर के बाहर पड़ोसी से बात कर रही महिला को अनियंत्रित वेन ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटा
जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में अनियंत्रित वैन के एक बुजुर्ग महिला को रौंदने से मौत का मामला सामने आया है। सांस की बीमारी से परेशान महिला घर के बाहर बैठकर पड़ोसी से बात कर रही थी इसी दौरान अनियंत्रित वैन टक्कर मारकर महिला को करीब 15 फीट तक अपने साथ घसीट ले गई। वहीं घर के पास लगे CCTV फुटेज में एक्सीडेंट की घटना कैद हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।