लालगंज: डेरवा बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवाड़ा गांव निवासी अंकित (23) पुत्र शिव कुमार रविवार दोपहर करीब 2 बजे किसी आवश्यक कार्य से जेठवारा जा रहे थे। इसी दौरान डेरवा बाजार में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज