जांजगीर: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की
जांजगीर चांपा जिले में वर्षा ऋतु के आगमन और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संभावित मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत जिला सर्विलेंस इकाई द्वारा मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों