एक्शन में कप्तान: SP प्रदीप शर्मा ने आधी रात थानों को नापा, आरक्षक को इनाम 🚨
पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा थाना महिदपुर ओर नागदा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हवालात तथा CCTNS कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान CCTNS प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं निर्धारित दायित्वों का दक्षतापूर्वक निर्वहन करने पर आरक्षक समरथ पाटीदार की सराहना की गई। उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं समर्पित सेवा भावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें प्रशंसा-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना स्टाफ को बेहतर पुलिसिंग, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा जनसेवा के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान एसडीओपी और थाना प्रभारी गण मौजूद थे।
#UjjainPolice #SPPr