शाहाबाद: पुराना ललवारा गांव के पास रामगंगा नदी में पत्थर लगने का काम शुरू, लोगों को जमीन के कटान से मिलेगी राहत
शाहबाद तहसील के गांव पुराना ललवारा के पास बहरी रामगंगा नदी में पत्थर लगने का काम शुरू हो गया है पूर्व के जिला अधिकारी द्वारा गांव के किसानों की भूमि कटान को लेकर जो चीज शासन को भेजी थी अब उसको लेकर शासन ने मंजूरी दे दी और शासन के आदेश पर प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है गांव के लोग बेहद खुश हैं यह तस्वीर रविवार की सुबह 8:00 बजे की है जब पत्थर आनेका काम शुरू है