जंदाहा: जनता दरबार में मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने सुनीं सैकड़ों लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
जन्दाहा प्रखंड स्थित अपने आवास पर रविवार को मंत्री सह पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने जनता दरबार लगाकर विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया।मंत्री रौशन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित