देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरू, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पर्यवेक्षक ने की रायशुमारी
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठनात्मक सर्जरी की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देवेंद्रनगर ब्लॉक पर केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित सुभाष राव का आगमन हुआ,जो मालेगांव, महाराष्ट्र से आए हैं।