देवेंद्रनगर: पहली बारिश बनी मौत की वजह: देवेंद्रनगर में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में पहली मानसूनी बारिश शुक्रवार को राहत के साथ कहर बनकर आई। वार्ड क्रमांक 7 के निवासी बाबूलाल रजक (60 वर्ष) की खेत में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, जब वे आम के पेड़ के नीचे बारिश से बचने खड़े थे। वहीं, बस स्टैंड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से अनू गुप्ता की मोबाइल दुकान को करीब ₹25,000 का नुकसान हुआ।