देवेंद्रनगर: मुख्यमंत्री द्वारा महाविद्यालय की घोषणा किए जाने पर बृजपुर क्षेत्र के लोगों के द्वारा निकाली गई आभार यात्रा।
पन्ना जिले के बृजपुर क्षेत्र में लंबे समय से महाविद्यालय की मांग चल रही थी विगत 29 मई 2025 को छत्रसाल जयंती के अवसर पर पन्ना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के आग्रह पर बृजपुर क्षेत्र के लिए महाविद्यालय की घोषणा की गई है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर बताई जा रही है।