ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढीलापुर निवासी 26 वर्षीय हर्षिनी शिवहरे की जहरीले सांप के डसने से आज 30 मई शाम करीब 6:00 बजे मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे सोते समय महिला को सांप ने डस लिया। आंधी-तूफान के कारण गांव में बिजली और साधन उपलब्ध नहीं होने से उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया जा सका।