अमरोहा: अमरोहा में भारी तनाव, साप्ताहिक बाजार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सड़क बंद की, लोगों पर वसूली के आरोप
Amroha, Amroha | Jun 27, 2026 अमरोहा शहर में कथित अवैध साप्ताहिक बाजार को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों ने बाजार बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बाजार के संचालन और कथित अवैध वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।