श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडौदा रोड़ पर एक अज्ञात बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक को शुक्रवार को दोपहर 03 बजे टक्कर मार दी जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को शाम 06 बजे दी है।