अररिया: गौड़ाहा विशनपुर में आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ हुई मारपीट, इलाज जारी
Araria, Araria | May 1, 2025 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गौड़ाहा विशनपुर वार्ड संख्या 02 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.