अररिया: हरिया चौक के समीप एक अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने यात्री टोटो में मारी टक्कर, चार लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 1, 2025 अररिया फारबिसगंज मार्ग में हरिया चौक के समीप एक अनंत्रित चार चक्का वाहन ने यात्री टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है.