भिनगा: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भिनगा में पारिवारिक विवाद की मिली शिकायत, बिना कार्रवाई 1 परिवार साथ रहने को हुआ राजी
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में परिवारिक विवादों की प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की गई। जिसमें आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से परिवार टूटने के कगार पर था, परन्तु परिवार पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह के कारणों को दूर किया गया। वहीं बिना कार्यवाही 01 परिवार को बिछड़ने से बचाया गया तथा हंसी-खुशी विदा किया गया।