भिनगा: सोहेलवा जंगल में लगी भीषण आग, SSB ने वन कर्मियों संग मिलकर बुझाई आग, वन क्षेत्र को किया गया सुरक्षित
सोहेलवा जंगल में अचानक आग लगने की सूचना एसएसबी जवानों को प्राप्त हुई, जिसके बाद वन कर्मियों को सूचना देने के बाद SSB जवान मौके पर पहुंच गए। वहीं घंटो तक कड़ी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते आग को फैलने से रोक दिया गया। वहीं इस कार्रवाई से वन क्षेत्र समेत आसपास का क्षेत्र भी सुरक्षित किया गया।