उतरौला: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक ने भाजपा के स्थापना दिवस पर लगाया पार्टी का झंडा
6 अप्रैल रविवार 12 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं भाजपा कार्यालय उतरौला पर कार्यकर्ताओं के साथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।