उतरौला: नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे उतरौला, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
5 अप्रैल शनिवार 4:00 बजे उतरौला पहुंचने पर भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा का युवा नेता शशांक वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर उतरौला चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के जीवन एवं संघर्ष से प्रेरणा लेने को कहा।