उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा ने न्यू बलरामपुर चैरिटेबल ब्लड कंपोनेंट सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन
6 अप्रैल रविवार 4 बजे उतरौला कोतवाली के सामने स्थित न्यू बलरामपुर पैथालॉजी सेंटर में नव निर्मित न्यू बलरामपुर चैरिटेबल ब्लड कंपोनेंट सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया कहा कि इससे जरूरतमंदों को नजदीक ही खून उपलब्ध हो सकेगा।इस अवसर पर पैथालॉजी के डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगियों ने अंगवस्त्र एवं श्री राम जी का चित्र भेंट कर स्वागत किया।