मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं सहित 6 लोग हुए घायल
बताते चले की गुरुवार की सुबह 11:30 बजे देवपुरा निवासी आजाद और दीपचंद के परिवार के बीच। किसी घरेलू बात को लेकर कहा सुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ाने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में 40 वर्षी आजाद पुत्र नजीर और उनकी 35 वर्षी पत्नी साइमल गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे पक्ष 46 वर्षीय दीपचंद उनकी 40 वर्षीय पत्नी निर्मला घायल हुए हैं।