मोकामा: बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में गौशाला रोड पर युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई, पुलिस जांच कर रही है
Mokameh, Patna | Feb 28, 2025 मोकामा थाना अंतर्गत गौशाला रोड में एक युवक ने संदेहास्पद परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फांसी लगाने के कारण की जांच में जुटी है।