भीतरगांव पुलिस चौकी के तिवारीपुर गांव निवासी अजय सविता की पत्नी सुमन ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद भीतरगांव हॉस्पिटल से उसे हैलट रेफर किया गया था। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 9:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।