धनौरा: मंडी धनौरा तहसील पर स्मार्ट मीटर को लेकर गरजे भाकियू शंकर के पदाधिकारी, SDM को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के नेतृत्व में आज तहसील धनोरा, जनपद अमरोहा में किसानों एवं आमजन की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का चौधरी धर्मवीर सिंह व चौधरी नेमपाल सिंह ने संयुक्त नेतृत्व किया गया। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं आमजन उपस्थित रहे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त।