गुमला: थाना रोड पर करंट से गाय की मौत, लोगों में रोष, ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा हादसे का कारण
Gumla, Gumla | Apr 16, 2026 शहर के टावर चौक के पास थाना रोड में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के गौ सेवक मौके पर पहुंचे और नगर पालिका कर्मियों को बुलाकर गाय का अंतिम संस्कार कराया गया। थाना रोड स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से कूड़ा-कचरे का ढेर जमा किया जा रहा था। ट्रांसफार्मर के नीचे अर्थिंग में करंट फैल रहा था।