बनमनखी: बनमनखी में सीओ अजय कुमार रंजन को भावभीनी विदाई, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं
बनमनखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन सभागार में बुधवार को अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ चंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय से स्थानांतरित हुए अन्य दो लिपिक, सात राजस्व कर्मचारी तथा दो अमीनों को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा अं