देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर के देवरी गढ़ी में विद्युत विभाग की लापरवाही, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
देवेंद्रनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ककरहटी विद्युत सर्विस स्टेशन क्षेत्र के ग्राम देवरी गढ़ी चौवन टोला में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली लाइन के आसपास पेड़ बढ़ जाने और तारों के झूलने की शिकायत विद्युत विभाग से की जा रही थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।