औरैया: शादीशुदा दूल्हे की खुली पोल, बिना दुल्हन लौट गई बारात, लड़की के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित विवाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी होने पर शादी की रस्में बीच में ही रोक दी गईं और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मध्य प्रदेश में रेलवे विभाग में कार्यरत ने अपनी पुत्री का विवाह मूसानगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति