छतरपुर नगर: सिविल लाइन पुलिस ने 17 और 16 साल पुराने चोरी के 4 मामलों का ₹32 हजार के इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार।
छतरपुर पुलिस के "न्याय पथ अभियान" के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 और 16 साल पुराने चोरी के चार मामलों में फरार चल रहे ₹32 हजार के इनामी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 6 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे सिविल लाइन पुलिस ने जारी किया है।