दाउदनगर: ऑपरेशन मुस्कान ने खुशियों की वजह बनी, दाउदनगर पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल, खिले लोगों के चेहरे
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना की पुलिस एक बार फिर आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने गुम हुए कई मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर रविवार को खुशी साफ झलक उठी। कई लोग ऐसे थे, जिनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थीं, लेकिन पुलिस की इस पहल ने उनकी उम्